Prayagraj News: सात दिन की नो इंट्री से माल की आवक प्रभावित
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: शहर में सात दिन से लागू नोइंट्री व्यवस्था से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रयागराज व्यापार मंडल की ओर से आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि अभी सिर्फ खाद्य सामग्री लाने वाली गाड़ियों को छूट मिल रही है। जबकि अन्य व्यापारिक सामान लेकर आने वाले मालवाहकों को प्रवेश में दिक्कत हो रही है। इससे बाजार में माल की आवक प्रभावित होने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि बाहर से माल लाने वाले वाहन मालिक भी प्रयागराज आने से कतरा रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता और संचालन सुशांत केसरवानी ने की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि पास व्यवस्था को लेकर डीसीपी के साथ हुई बैठक में इसे बंद कराने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक व्यवस्था जारी है। व्यापारी अब पुलिस कमिश्नर से मिलकर समस्या रखेंगे। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.