Prayagraj News: सागर, श्रेयांश और अखिलेश ने मारी बाजी
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: गुरु माधव प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज, एडीए कॉलोनी झलवा में आयोजित जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में सागर, अंडर-17 में श्रेयांश और अंडर-19 वर्ग में अखिलेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 में आर्यन द्वितीय और वंश तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 में अमनमोल द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय और अंडर-19 में अनमोल द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन व समापन समारोह में रमाकांत तिवारी, हर्षिता शुक्ला, डॉ. जेपी राय, मोहन लाल शर्मा, पूनमलता, खुशी व दीपक चंद्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.