Prayagraj News: साक्षात्कार के बीच हाईकोर्ट पहुंचा अर्हता का विवाद
प्रयागराज, नवम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार के बीच अर्हता का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सरकारी और एडेड महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही प्राइवेट कॉलेज के शिक्षकों से भी प्राचार्य भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। चयन आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल 50 से अधिक प्राइवेट कॉलेज के शिक्षकों को 27 अक्तूबर से चल रही साक्षात्कार प्रक्रिया में विभिन्न कारणों से शामिल करने से इनकार कर दिया। चयन आयोग का कहना है कि यूजीसी मानकों को पूरा करने वाले प्राइवेट कॉलेज के शिक्षकों से ही आवेदन मांगे थे। इसमें नियुक्ति, चयन, वेतनमान से लेकर पदोन्नति आदि की पूरी प्रक्रिया यूजीसी के अनुरूप होनी चाहिए थी। केवल उन्हीं शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.