Prayagraj News: साइबर शातिरों ने उड़ा दिए 35 हजार रुपये
प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: केंद्रांचल कॉलोनी निवासी बनवारी लाल मीना साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर जालसाजों ने उनके कैनरा बैंक और एसबीआई खातों से कुल 35 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक छह अक्तूबर को उनके कैनरा बैंक खाते में किसी व्यक्ति ने 90 हजार रुपये जमा किए। इसके ठीक एक मिनट बाद उसी खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद दो मिनट बाद उनके एसबीआई खाते से भी 26 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने दोनों लेनदेन को संदिग्ध बताते हुए साइबर फ्रॉड का मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: दो बैंक खातों को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, 5.83 लाख रुपये पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.