प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: फाफामऊ के एक युवक को नौकरी का झांसा देकर उसके आधार, पैन, बैंक पासबुक, फोटो का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड करने और बाद में साइबर क्राइम का अधिकारी बनकर तीन लाख रुपये वसूली करने का मामला सामने आया है। कर्नलगंज थाने में प्रतिष्ठान संचालक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फाफामऊ के शिवलाल का पूरा निवासी अमन पटेल ने पुलिस को बताया कि उसने जून 2026 में वर्क इंडिया एप के जरिए कटरा स्थित 'दिआ सलूशन' में नौकरी ज्वॉइन की थी। आरोप है कि संचालक सौरभ कुमार ने उसके दस्तावेजों से विभिन्न ऑनलाइन भुगतान कंपनियों में उसके नाम से आईडी बनाकर उनका संचालन खुद किया और कई लेनदेन उसके बैंक खाते से कराए। पीड़ित का आरोप है कि 31 जुलाई को तीन लोग कार से उसके घर पहुंचे और खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताया। अगले दिन ...