Prayagraj News: साइबर अपराधों से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: सीएमपी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। संचालन डॉ. राम चिरंजीव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश कुमार यादव ने किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक इस अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.