प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सर्दी की दस्तक के साथ बढ़ता वायु प्रदूषण और दिन-रात के तापमान में अंतर सांस और दिल के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अस्थमा के मरीजों के सांस की नलियां अधिक संवेदनशील होती हैं। ऐसी स्थिति में सांस की नलियों में संकुचन और बलगम का जमाव बढ़ सकता है। दीपावली के समय मौसम में आने वाला बदलाव और बढ़ता प्रदूषण दोनों ही अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए ऐसे मरीज जिन्हें पहले से अस्थमा, सीओपीडी या दिल की बीमारियां हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: प्रदूषण : त्योहार से पहले बिगड़ी आबोहवा, 115 पर पहुंचा एक्यूआई बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण का प्रभाव बच्चों के सेहत पर भी पड...