प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर से लेकर एमजी मार्ग तक सोमवार को अधिवक्ताओं के चक्काजाम व प्रदर्शन के दौरान मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राचार्य और आठ मेडिकल छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। आरोप है कि प्रदर्शन के बीच कुछ अधिवक्ताओं ने लामबंद होकर हमला किया और कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। सहायक प्राचार्य डॉ. विभु मिश्र की तहरीर पर जार्जटाउन थाने में अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी व वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 22 अक्तूबर की रात अधिवक्ता सर्वेश शुक्ला और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई थी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सहायक प्राचार्य समेत मेडिकल छात्रों ...