प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2025 में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा छह अक्तूबर को दो सत्रों में (नौ से 11 बजे और दो से पांच बजे तक) लखनऊ में आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र के जिले की सूचना वेबसाइट पर सोमवार को जारी कर दी। उप सचिव पूनम निगम के अनुसार प्रवेश-पत्र परीक्षा तिथि के तीन दिन पहले तीन अक्तूबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। सहायक नगर नियोजक के आठ पदों के लिए सात जुलाई को आयोजित परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने वाले 331 अभ्यर्थियों में से 179 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 84 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...