प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के बमरौली में शनिवार को ससुराल आए फतेहपुर के धाता निवासी गोलू पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर गला रेत दिया। इसके बाद उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को भगवतपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हमलावरों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।घायल गोलू के मुताबिक, एक हमलावर ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने चाकू से उसके गले पर दो वार किए। पुलिस की शुरुआती जांच में गोलू की पत्नी से मनमुटाव की बात सामने आई है। गोलू की पत्नी करीब तीन सप्ताह से मायके में थी। दो दिन पहले उसने बच्चे को जन्म दिया है। थानाध्यक्ष शांतनु सिंह के मुताबिक, ससुराल पक्ष ने गोलू पर पत्नी के साथ मारपीट करने, नशे का आदी होने और घर का खर्च नहीं देने का आरोप लगाया है। हालांकि, हमले के...