प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: जीटीबी नगर में रविवार रात करीब दस बजे अचानक ताबड़तोड़ बम फेंके जाने से दहशत फैल गई। आरोप है कि युवक ने अपने दो भाइयों के साथ पहुंचकर ससुरालियों से पहले कहासुनी व गाली गलौज की और फिर मकान पर चार देसी बम से हमला किया। करेली पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। जीटीबी नगर निवासी नजमा बेगम की तहरीर के मुताबिक, उनकी बेटी ने करीब 12 साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ करेली के राजा बंसी उर्फ अली खान से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से परिवार बेटी से कोई तालुक नहीं रखता है। आरोप है कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे राजा बंसी अपने दो भाई बबलू और फैसल के साथ पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर मकान पर ताबड़तोड़ चार बम फेंके। परिवा...