प्रयागराज, नवम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदीप शर्मा सलाखों के पीछे जिंदगी गुजार रहे कैदियों को अब मानसिक परेशानियों से उबरने में मदद मिलेगी। लंबे समय तक परिवार और समाज से दूर रहने के कारण अवसाद, तनाव, चिंता और अकेलेपन से जूझ रहे बंदियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श (काउंसिलिंग) की व्यवस्था शुरू होने जा रही है। प्रयागराज मंडल की केंद्रीय कारागार नैनी समेत प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जिला जेल में हर सप्ताह काउंसिलिंग सत्र आयोजित होंगे। इस पहल से करीब 3500 बंदियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बंदियों के लिए मानसिक परामर्श की पहल राज्य सरकार के निर्देश पर जेलों में प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति की जा रही है। काउंसलर हर सप्ताह दो घंटे का सत्र लेकर बंदियों की मानसिक परेशानियां सुनेंगे और उनसे निपटने के तरीके बताएंगे। इसका...