Prayagraj News: सर्वे के बाद तय होगा पहली एलिवेटेड रोड का नक्शा
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर को पहली एलिवेटेड रोड मिलेगी या नहीं। जिस पर निर्णय सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से किया जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की प्रयागराज इकाई की ओर से रोड बनाने से पहले उसका सर्वे कार्य करा रही है। सर्वे की रिपोर्ट 10 से 15 दिनों के भीतर मंत्रालय को भेजी जाएगी। स्टैनली रोड पर स्थित कलश चौराहे से लोक सेवा आयोग चौराहे तक एलिवेटेड रोड की संभावना को तलाशने के लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह से सर्वे कार्य कराया जा रहा है। एनएचएआई के विशेषज्ञों की टीम सर्वे में यह पता लगा रही है कि घनी आबादी के क्षेत्र में एलिवेटेड रोड का निर्माण व्यावहारिक रूप से कैसा रहेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जून तक पूरा होगा नैनी-झूंसी-सहसों रिंग रोड का पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.