प्रयागराज, नवम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वार्ड संख्या 59 के गयासुद्दीनपुर, महेंद्रनगर और ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त साईं तेजा के समक्ष जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने बताया कि कई बार प्रार्थना-पत्र, विभागीय सर्वेक्षण और आईजीआरएस पर शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस है। 150 मीटर लंबी और 20 फीट चौड़ी गली का एस्टीमेट तैयार होने तथा 15 अप्रैल को बजट स्वीकृति के लिए पत्र देने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। गड्ढों और जलभराव से 60-70 परिवार परेशान हैं। 50-60 मीटर पेयजल पाइपलाइन का विस्तार नहीं होने से दूषित और कम दबाव में पानी मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था तत्काल कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...