Prayagraj News: सरस्वती वंदना से भक्तिमय हुआ वातावरण
प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर अल्लापुर में छात्र-छात्राओं में आध्यात्मिक चेतना और अनुशासनात्मक संस्कारों के विकास के लिए सोमवार को 'वंदना क्रम' का विशेष सत्र आयोजित किया गया। मां सरस्वती की सुमधुर स्वर में की गई वन्दना से सम्पूर्ण विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया।भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश (काशी प्रांत) के प्रांतीय संगीत संयोजक भरत सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष समर नाथ मिश्र एवं अभिभावक सुरेंद्र नाथ शुक्ल उपस्थित रहे। स्वागत प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन ज्योति सिंह ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.