Prayagraj News: सरस्वती घाट में आमजन के प्रवेश पर लगाई रोक
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: सरस्वती घाट पर सुरक्षा कारणों से छावनी परिषद ने लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। घाट पर जाने वाले लोगों को बरामदे तक पहुंचने से भी रोक दिया जा रहा है। परिषद की ओर से यह कदम बरामदे के छज्जे के जर्जर होने और उसके गिरने के खतरे को देखते हुए उठाया गया है। घाट पर पहुंचने वाले लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर आगे जाने से रोककर वापस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बरामदे के छज्जे के भविष्य में भी गिरने की संभावना है। किसी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए आमजनों का प्रवेश रोका गया। चर्चा थी कि यमुना में बाढ़ को देखते हुए लोगों का घाट पर प्रवेश रोका गया। छावनी परिषद प्रशासन का कहना है छज्जा मरम्मत के बाद ही लोगों को घाट पर जाने दिया जाएगा। घाट का छज्जा पिछले महीने टूटकर गिरा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.