Prayagraj News: सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने की मांग
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। त्रिवेणीपुरम झूंसी आवासीय कॉलोनी के निवासियों ने नगर आयुक्त को पत्र देकर कॉलोनी में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों और सड़क किनारे लगी गुमटियों को हटाने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि डायमंड वाली रोड पर अवैध रूप से गुमटियां लगने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इनके पीछे चोरी और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका भी जताई गई है। आवास योजना निवासी अविनाश मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर निजी व्यवसाय शुरू कर दिया है। उन्होंने कब्जे हटाकर जमीन को स्वास्थ्य केंद्र, पुस्तकालय, कम्युनिटी हॉल या ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रास्ता बंद होने की शिकायत पर खुला सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, अब नोटिस वापस लेने की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.