प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: बेली कछार में राजकीय आस्थान की जमीन पर अवैध प्लाटिंग और भवन निर्माण कराने के आरोप में कैंट पुलिस ने डॉ. वसीम, इमरान, मोहम्मद जावेद, अराधना सिंह, दिनेश कुमार, दिनेश कुमार यादव और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राजस्व लेखपाल विष्णुकांत मिश्र की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपी बेली कछार में राजकीय आस्थान के कई भूखंडों पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग और निर्माण कर रहे हैं। बार-बार मना करने और रोकने के बावजूद आरोपी मानने को तैयार नहीं हैं। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...