प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: शिवकुटी के चांदपुर सलोरी उपरहार में राजकीय आस्थान की जमीन पर अवैध भवन निर्माण कराने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल विवेक सिंह की तहरीर पर सत्यम शुक्ला और शिवम शुक्ला के खिलाफ शिवकुटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। लेखपाल विवेक सिंह ने तहरीर में बताया कि चांदपुर सलोरी उपरहार के कैलाशपुरी मोहल्ले में अमिताभ बच्चन पुलिया के पास भूखंड राजस्व अभिलेखों में नई परती के खाते में दर्ज है। भूमि राजकीय आस्थान की संपत्ति है और गंगा के बाढ़ क्षेत्र में स्थित है। इसी भूखंड के कुछ हिस्से पर सत्यम शुक्ला और शिवम शुक्ला को रोकने और मना करने के बावजूद अवैध भवन निर्माण करा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...