Prayagraj News: सरकारी जमीनों को मिलेगा 'डिजिटल सुरक्षा कवच'
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सरकारी जमीनों पर लगातार हो रहे कब्जे की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन अब जमीनों का डिजिटल ब्योरा तैयार कराएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सरकारी जमीनों का जीआई सर्वे कराकर पूरा विवरण डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इससे किसी सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश होने पर उसकी पहचान और कार्रवाई में आसानी होगी। प्रशासन के अनुसार बीते एक साल में अभियान चलाकर 10 हजार से अधिक सरकारी भूखंडों को कब्जामुक्त कराया जा चुका है। हालांकि, कार्रवाई के बाद भी कई स्थानों पर दोबारा कब्जे की शिकायतें डीएम तक पहुंच रही हैं। ऐसे मामलों में जमीन का ब्योरा पता करने के लिए एसडीएम और तहसीलदार को लेखपाल से रिपोर्ट मंगानी पड़ती है। वर्तमान व्यवस्था में लेखपाल से रिपोर्ट आने और जमीन की स्थिति स्पष्ट होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.