Prayagraj News: सरकारी कॉलोनी में सफाई व्यवस्था ध्वस्त
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। एलनगंज स्थित राज्य शिक्षण संस्था कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और लंबे समय से नियमित सफाई व कूड़ा उठान नहीं होने से दुर्गंध-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंदगी और बदबू से परेशान यहां रहने वालों का कहना है कि नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की इस कॉलोनी में सफाई के नाम पर वेतन से धनराशि कटने के बावजूद व्यवस्था बदहाल है। कभी-कभी बुलाने पर सफाईकर्मी आते हैं। कॉलोनी में कम से कम तीन ट्रक कूड़ा डंप हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.