प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री दारागंज रामलीला कमेटी के लीला संयोजक व रामलीला में हनुमान की भूमिका निभाने वाले पं. सियाराम शास्त्री को सर्वश्रेष्ठ किरदार से सम्मानित किए जाने पर पदाधिकारियों ने बधाई दी है। उन्हें परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में स्वामी चिदानंद सरस्वती के हाथों सम्मानित किया गया था। कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक करके लीला संयोजक को बधाई दी है। कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने कहा कि सियाराम जी पांचवीं पीढ़ी के हैं, जो रामलीला में हनुमान की भूमिका का निर्वहन किए हैं। बधाई देने वालों में अध्यक्ष कुल्लू यादव, ध्रुव नारायण शुक्ल, अरविंद पांडे, विजय सोनकर आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...