प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: जिले की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। सदर, सोरांव और मेजा तहसील में कुल 975 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। फूलपुर तहसील में आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। सदर तहसील में कुल 171 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व की 66, पुलिस विभाग की 43, नगर निगम की 44, अन्य विभागों की 18 शिकायतें शामिल रहीं। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। सोरांव तहसील में सबसे अधिक 542 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व की 413, पुलिस की 52, विकास विभाग की 25 और अन्य विभागों की 52 शिकायतें शामिल थीं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: संपूर्ण समाधान दिवस : 241 में से ...