Prayagraj News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 731 शिकायतें पहुंचीं, 12 का मौके पर निस्तारण
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: जिले की विभिन्न तहसीलों में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। सोरांव, बारा और कोरांव तहसीलों में कुल 731 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं, हंडिया और फूलपुर में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई। करछना में समाधान दिवस से अनुपस्थित सात अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। तहसील सोरांव में आयोजित समाधान दिवस में सबसे अधिक 401 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व की 349, पुलिस की 25, विकास विभाग की 12 और अन्य विभागों की 15 शिकायतें शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश, 154 शिकायतें आईं अधिकारियों ने पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.