Prayagraj News: समूह गायन प्रतियोगिता में ज्वाला देवी अव्वल
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत की लक्ष्य शाखा की ओर से शनिवार को थियोसाफिकल सोसायटी सभागार में समूह गायन प्रतियोगिता कराई गई। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर गंगापुरी ने प्रथम, एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम फाफामऊ द्वितीय, मेरी वाना मेकर इंटर कॉलेज तीसरा स्थान हासिल किया। अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता संध्या जायसवाल, संचालन गिरीश जायसवाल, आभार ज्ञापन घनश्याम वैश्य ने किया। शुभांजलि, दिव्या श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, अध्यक्ष आरएस सिंह, संयोजक निशा जायसवाल, महासचिव अमित श्याम, राधे श्याम कड़ेल, मनीष सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.