Prayagraj News: समूहों का बढ़ा परिवार तो घट गई उत्पादकता
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर परिवारों की आय बढ़ाने की योजना अब समूहों की बढ़ती संख्या के बीच उत्पादकता घटने से प्रभावित होने लगी है। जिले में 32 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। इनसे करीब पांच लाख परिवारों को जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का काम किया गया है, लेकिन हर योजना से समूहों को जोड़ने के प्रयास में पिछले छह महीनों में समूहों का मूल काम और उत्पादकता प्रभावित हुई है। समीक्षा में सामने आया कि कई समूहों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। चाका में गंगाजल प्लांट की गतिविधियां ठप हो गईं तो जिलेभर में बिजली बिल कलेक्शन का काम प्रभावित हुआ। नए बैंक खाते खोलने की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रत्येक समूह के काम की नियमित मॉनिटरिंग भी चुनौती बन गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.