प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद त्रिवेणी शाखा की ओर से बुधवार को ज्वाला देवी सरस्वती बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज सुभाष नगर में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हुई। ज्वाला देवी सरस्वती बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज सुभाष नगर की टीम ने प्रथम और रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर, राजापुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में संगीताचार्य डॉ. जया मिश्रा, संगीता राय. डॉ. रश्मि शुक्ला रहीं। स्वागत शाखा अध्यक्ष अरविंद भार्गव, संचालन सचिव दीपक अग्रवाल,आभार ज्ञापन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। संयोजक डॉ. अरविन्द सरन दरबारी, कोषाध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, प्रांतीय पर्यवेक्षक अमित श्याम, कौशल्या सिंह, संतोष सेठ, मनीष सिंह, अनूप अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, निखिलेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...