Prayagraj News: समाधान दिवस में निस्तारित मामलों की जांच, 22 पर कार्रवाई
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: हंडिया तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पूर्व में तहसील दिवस में निस्तारित किए गए मामलों की गुणवत्ता की जांच कराई गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से रैंडम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण कराया गया। जांच में 26 मामलों में शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक असंतोषजनक पाया गया। जिसके बाद 22 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। लेखपाल रविंद्र कुमार, दीपिका राय, आलोक मौर्या, ममता को चेतावनी जारी की है। प्रतिकूल प्रविष्टि लेखपाल राघवेंद्र कुमार पटेल, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, राम बाबू सरोज, ग्राम पंचायत अधिकारी सैदाबाद हरिशचंद्र, लेखपाल जितेंद्र कुमार, शैलेश कुमार यादव, एसआई थाना सराय ममरेज रमाकांत तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी हंडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.