Prayagraj News: समाधान दिवस की समस्याओं का आज ही कराएं निस्तारण
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। महीने के चौथे शनिवार को थानों में आयोजित समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का शनिवार को ही निस्तारण कराने के निर्देश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान कराया जाए। डीएम ने अधिकारियों को सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है, वहां नियमानुसार कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जाए। कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.