प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता नवांगतुक मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. गुरुवार को चार्ज लेने के साथ ही अपनी प्राथमिकता को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते ही अफसरों के साथ बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनमानस की समस्या को दूर करना अपनी प्राथमिकता पर रखें। इसके साथ ही समयबद्ध विकास और मंडल में कानून व्यवस्था का राज रहना चाहिए। अब तक लोक निर्माण विभाग में सचिव रहे डॉ. लोकेश एम को शासन ने मंडल का नया मंडलायुक्त बनाकर भेजा है। गुरुवार को सुबह प्रयागराज आने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में आला अफसरों से औपचारिक मुलाकात की और फिर दोपहर बाद मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद अफसरों के साथ औपचारिक बैठक में परिचय प्राप्त करने के साथ ही अधिकारी ने अपनी मंशा स्पष्ट की।उन्होंने आ...