Prayagraj News: समय से कराए काम, नहीं होनी चाहिए परेशानी
प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को मेजा के विकास खंड मांडा की ग्राम पंचायत डेंगूरपुर में गंगा तट पर संचालित बाढ़ एवं कटानरोधी सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 7.20 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना के अंतर्गत 222 मीटर लंबाई में किए जा रहे तट संरक्षण कार्यों की प्रगति व् गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान व स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और सुझाव व शिकायतों को सीधे उनसे करने के लिए कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.