Prayagraj News: समय पर महंगाई राहत न मिलने से पेंशनरों में रोष
प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। युनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को योगेंद्र पांडेय के आवास भुसौली टोला में हुई। संचालन योगेंद्र कुमार पांडे ने किया। इस दौरान पेंशनरों ने समय पर महंगाई राहत न दिए जाने और उनकी समस्या न सुने जाने पर रोष व्यक्त किया। आगामी चुनाव में सरकार के विरुद्ध मतदान करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर उदय शंकर श्रीवास्तव, अबरार अहमद, उदयन पांडेय, रामलाल पटेल, वीरेंद्र कुमार पांडेय, जावेद अख्तर, राजू, आरएस गुप्ता, विश्वनाथ,आदि आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.