प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: सिविल लाइंस पुलिस ने जमीन के विवाद में समझौता करने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कर्नलगंज के लाला की सराय निवासी इंद्रेश चंद्रा ने पुलिस को बताया कि सोरांव के बहमलपुर स्थित जमीन के बैनामे को लेकर उनका मुकदमा दीवानी कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि अनिल कुमार लगातार फोन कर मुकदमा वापस लेने और पांच लाख रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बना रहा था। एक दिन हाईकोर्ट के पास बुलाकर शुभम कुमार, अनिल कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का दावा है कि उसके पास वीडियो भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...