प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बारिश और जलभराव के बीच शहर के फुटकर बाजार में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। हरी सब्जियों की कीमतों में तेजी से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। फुटकर बाजार में शिमला मिर्च सबसे महंगी होकर 120 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं भिंडी और करेला 80 रुपये किलो बिक रहे हैं। प्याज का भाव भी 75 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सब्जी बाजार में परवल 40 रुपये किलो बिक रहा है। नेनुआ का भाव 60 रुपये किलो है। लौकी भी 40 रुपये पीस में मिल रही है। बैंगन और कद्दू 60 रुपये किला तो गोभी 60 रुपये फूल बिक रही है। जबकि लहसुन 380 रुपये और अदरक 50 रुपये पाव मे मिल रही है। बारिश के मौसम में रोजमर्रा की सब्जियों के दाम बढ़ने से सबसे अधिक असर मध्यमवर्गीय परिवारों के रसोई बजट पर पड़ रहा है。

सब्जियों के भाव में उतार-चढ...