Prayagraj News: सफाईकर्मी पर रॉड से हमला, बहनों से छेड़खानी का आरोप
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: चुंगी झोपड़पट्टी में दुर्गा पूजा पंडाल के पास प्रसाद खा रहे नगर निगम के सफाईकर्मी पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि ईंट, लोहे की पाइप और रॉड से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया गया। बीचबचाव करने पहुंचीं उसकी दो बहनों को भी पीटा गया। एक बहन के कपड़े फाड़ने व छेड़खानी का भी आरोप है। पीड़ित ने मामले में तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे वह घर के पास दुर्गा माता के पंडाल के निकट प्रसाद खा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले बबलू, पिंटू और साहिल ने गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि साहिल ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचीं उसकी दो बहनों ने बीचबचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.