Prayagraj News: सफाईकर्मियों को जल्द मिलेगा रेनकोट
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम के सफाईकर्मियों को जल्द रेनकोट मिलेगा। दो अक्तूबर तक वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर आयुक्त साईं तेजा ने नगर निगम के उप प्रभारी स्वास्थ्य को निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को इलाहाबाद नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों का तत्काल भुगतान करने तथा आउटसोर्सिंग, संविदा और नियमित कर्मचारियों के पहचान पत्र और ईएसआईसी कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त ने यूनियन के प्रतिनिधियों को बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के ईएसआईसी कार्ड बनवाकर उन्हें चिकित्सीय सुविधाओं से जोड़ने के निर्देश परियोजना अधिकारी और संबंधित जोनल अधिकारियों को दिए गए हैं। यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.