Prayagraj News: सप्तरंग प्रदर्शनी में महिलाओं ने की खूब खरीदारी
प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद नॉर्थ की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सप्तरंग प्रदर्शनी आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने किया।संयोजिका रेहाना खान के अनुसार प्रदर्शनी में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए जिसमें ज्वेलरी, डिजाइनदार कपड़े, सजावटी सामग्री, स्वादिष्ट व्यंजन व अन्य उत्पाद शामिल रहे। इस मौके पर महिलाओं ने खूब खरीदारी की। स्वागत नुसरत राशिद ने किया। क्लब की अध्यक्ष नीरजा अग्रवाल, सरिता खुराना, संगीता खोसला, कविता मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष भारती सेठ, सचिव रीता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रानी शुक्ला, आराधना कपूर, वर्षा अग्रवाल मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: इनर व्हील क्लब ने शरबत वितरण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.