Prayagraj News: सपा नेता की पत्नी के निधन पर शोक जताया
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को नीम सराय एडीए कॉलोनी निवासी सपा नेता तारिक सईद अज्जू के घर पहुंचे। उन्होंने अज्जू की पत्नी जेबा सईद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। जेबा सईद का पिछले शनिवार को निधन हो गया था। इस दौरान एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रवींद्र यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, रमाकांत पटेल, मयंक उर्फ जोंटी यादव, नंदलाल पटेल, खिन्नी लाल पासी, सऊद, मो. हामिद, अज्म सईद एडवोकेट और मृत्युंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.