प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष (यमुनापार) पप्पूलाल निषाद के निधन पर सोमवार को जार्जटाउन स्थित पार्टी के जिला में श्रद्धांजलि दी गई। सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नरेन्द्र सिंह, दान बहादुर मधुर, राम सुमेर पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...