Prayagraj News: सनातन धर्म के स्तंभ थे देवरहा बाबा : डॉ. रामेश्वर
प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। श्री देवरहा बाबा सर्वेश्वर कल्याण महामंडल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को त्रिवेणी संगम बांध मार्ग पर स्थित सेवाश्रम में देवरहा बाबा के 36वें बैकुंठोत्सव पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। बाबा के शिष्यों की उपस्थिति में उनकी चरण पादुका व पाषाण मूर्ति का पंचामृत से अर्चन हुआ। इस मौके पर ज्योतिषाचार्य डॉ. रामेश्वर प्रपन्नाचार्य शास्त्री ने कहा कि बाबा सनातन धर्म के स्तंभ थे। जिन्होंने घोर कलयुग में दर्शन देकर लोक मंगल किया। पूजन के दौरान आचार्य संतोष त्रिपाठी, स्वामी धर्मदास, स्वामी अखिलेशाचार्य, स्वामी हिमांशु व आशुतोषाचार्य मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा के संस्मरणों को सुनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.