प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: संत निरंकारी मंडल की ओर से रविवार को सरायइनायत स्थित निरंकारी सत्संग भवन में जोन स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम आयेाजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने गीत, कविता, नाटक की मनोहारी प्रस्तुति की। केंद्रीय प्रचारक निरंकारी संत बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान, चरित्रवान बनाना है। बच्चे आत्मनिर्भर बनकर स्वयं को, परिवार को व समाज को बेहतर बना सकें। प्रधानाचार्य मीना श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। स्वागत जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेवा ने किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: संत निरंकारी बाल समागम में बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...