प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: सलोरी में 15 अक्तूबर को जमीन विवाद में हुए अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड में रविवार को न्याय की मांग को लेकर परिजनों और उनके समर्थकों ने कैंडल मार्च निकाला। जिला पंचायत कार्यालय से जहाज चौराहे तक मार्च के दौरान लोगों ने निष्पक्ष जांच और हत्यारोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। मार्च के बाद श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। बताया कि सतीश चंद्र श्रीवास्तव परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनकी हत्या से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पत्नी और दो बेटियों के भविष्य को देखते हुए सरकार को परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को...