प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: गद्दोपुर में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी। शिवकुटी थानाक्षेत्र के महावीरपुरी कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय सुधीर कुमार श्रीवास्तव किसी कार्यवश स्कूटी से शांतिपुरम गए थे। रात करीब सवा नौ बजे गद्दोपुर स्थित पापुलर धर्मकांटा के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सुधीर कुमार को फाफामऊ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया और मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर पाकर बेटा उज्जवल श्रीवास्तव व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे तो सुधीर कुमार को एसआरएन रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उज्जवल की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ फाफामऊ थान...