Prayagraj News: सड़क हादसे में युवक की मौत की रिपोर्ट दर्ज
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: पीपलगांव के पास एक अक्तूबर की रात हुए सड़क हादसे में मेजा के धनंजय कुमार पटेल की मौत मामले में उनकी पत्नी शीला पटेल की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि 34 वर्षीय धनंजय पिकअप से केला लेकर मेजा रोड जा रहे थे। पीपलगांव के पास गाड़ी रोककर वह लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल धनंजय को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई। हादसे में राजू पुत्र मोहम्मद इस्माइल को भी हल्की चोट आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.