Prayagraj News: सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ (सहसों रोड) पर बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल किसान की सोमवार को सुबह एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बहादुरपुर गांव निवासी 33 वर्षीय सतीश कुमार 27 अगस्त को बाजार निकले थे। पैदल सड़क पार करते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। मृतक सतीश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई हृदय रोग से पीड़ित हैं, जबकि मंझले भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अकेले सतीश के ही कंधों पर थी। उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.