Prayagraj News: सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
प्रयागराज, नवम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नैनी स्थित यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बुधवार को यातायात सुरक्षा, अग्निशमन, साइबर अपराध और नागरिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीपी यमुनानगर मनीष कुमार शांडिल्य ने आग से बचाव और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी। यातायात निरीक्षक पवन पांडेय ने नियमों के पालन को जरूरी बताया। साइबर क्राइम सेल के निरीक्षक दीपक भाटी और सुधांशु ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। यूनाइटेड इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन डॉ.सतपाल गुलाटी ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और दैनिक जीवन में सुरक्षा के प्रति सजग रहने को कहा। नागरिक सुरक्षा के मंडल अधिकारी रौनक गुप्ता ने आपातकालीन तैयारियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यातायात-साइबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.