प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों और पैच मरम्मत कार्यों की नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे मरम्मत कार्यों का मौके पर निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। अधिकारियों को सड़क मरम्मत के काम निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने कार्यस्थलों की नियमित निगरानी के साथ मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित कर कराएं मरम्मत उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क की मरम्मत पूरी होने...