Prayagraj News: सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, ढाई घंटे तक चला प्रदर्शन
प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। कटका रोडवेज वर्कशॉप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शास्त्री पुल के पास वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम से एक लेन पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक सिपाही की बदसलूकी पर भड़के गुस्से को नियंत्रित करने में पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर लगभग ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।
घटना का विवरण नई झूंसी मल्हाई टोला के 20 वर्षीय दीपक निषाद की गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी पवन साहू गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। फरार ट्रैक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.