प्रयागराज, सितम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अल्लापुर में गुरुवार सुबह सड़क पर एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव की संजय भारतीया के रूप में शिनाख्त की। फिलहाल परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में सड़क हादसे में मौत होने की आशंका है। दारागंज पुलिस के अनुसार अल्लापुर में सड़क पर युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। आसपास के लोगों की मदद से मृतक की मटियारा रोड अलोपीबाग का रहने वाला 32 वर्षीय संजय भारतीया के रूप में शिनाख्त हुई। प्रथम दृष्टया देर रात किसी वाहन के चपेट में आने से मौत की आशंका है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...