Prayagraj News: सड़क पर बेहोश व्यक्ति को सीपीआर देकर अधिवक्ता ने बचाई जान
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सही समय पर की गई सूझबूझ और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) एक व्यक्ति की जान बचा सकती है। इसका उदाहरण सुबह बक्शी बांध पर देखने को मिला, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधिवक्ता ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को समय रहते सीपीआर देकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।छोटा बघाड़ा निवासी अधिवक्ता विशाल कुशवाहा रविवार सुबह अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बक्शी बांध सब्जी मंडी के पास साइकिल से उतरा एक व्यक्ति अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा। अधिवक्ता तुरंत उसके पास पहुंचे और हालचाल पूछा। व्यक्ति ने बताया कि उसे चक्कर आ रहा है और हाथ-पैर अकड़ रहे हैं। कुछ ही देर में वह अचेत होने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ता ने पहले उसके मोबाइल से परिजनों को फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.